Author: The Chhattisgarh mail

पत्रकारों के लिए आवश्यक चेतावनी-सभी पत्रकार ईमानदारी पूर्वक रिपोर्टिंग करें, अन्यथा की स्थिति में खबर को लेकर संबंधित स्वयं जिम्मेदार होंगे।

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन एवं होप क्लिनिक, सफायर ग्रीन रायपुर के संयुक्त सहयोग से एम्पेरिया सफायर ग्रीन परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. सुप्रिया सिंह एवं उनकी टीम ने 25 से अधिक निवासियों एवं सहायकों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर के दौरान बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई तथा उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श एवं प्रिस्क्रिप्शन प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन श्री जी. के. भटनागर ने डॉक्टरों की…

Read More

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा 31 मार्च 2026 को सुधा ओपन स्कूल, आमासिवनी में भगवान महावीर स्वामी की जयंती बड़े उत्साह, प्रेरणा और एकता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री इंदरदेव अमरचंद भटनागर (अमर एंटरप्राइज़ेज) तथा सम्मानित अतिथि के रूप में श्रीमती विनीता निखिल उपस्थित रहीं। संस्था के चेयरमैन श्री जी. के. भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री इंदरदेव भटनागर ने भगवान महावीर स्वामी के अमूल्य सिद्धांत “जियो…

Read More

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा संचालित सुधा ओपन स्कूल, आमा सिवनी में विश्व रंगमंच दिवस (27 मार्च) की पूर्व संध्या पर उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन रंगमंच की शक्ति, सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक एकता के संदेश को समर्पित रहा। उल्लेखनीय है कि सुधा सोसाइटी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत एक समर्पित संस्था है। संस्था द्वारा विभिन्न अवसरों पर शैक्षणिक, सामाजिक विकास के साथ साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें देशभक्ति के संदेश के साथ-साथ बच्चों के शैक्षणिक और समग्र विकास क का संदेश भी निहित होता…

Read More

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा जालाराम अपार्टमेंट, आमासिवनी, रायपुर में 20 फरवरी को “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेंद्र मोहन खरे (वरिष्ठ अधिकारी, निजी कंपनी), सामाजिक कार्यकर्ता मिसेज स्निग्धा खरे, मिसेज सुनीता चौधरी, अनिता जैन, मिसेज दीपाली बाजपेई एवं युवा उद्यमी मिसेज प्रेरणा ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन श्री जी.के. भटनागर ने किया। प्रारंभ में चेयरमैन श्री गोपाल कृष्ण भटनागर ने अतिथियों का स्वागत किया तथा बच्चों द्वारा अतिथियों को पॉटेड प्लांट भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि विश्व सामाजिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष 20 फरवरी…

Read More

पशु एवं मानव स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडियन वेटरनिटी हॉस्पिटल द्वारा रविवार, 15 फरवरी 2026 को निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण, डी-वॉर्मिंग एवं डी-टिकिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सिविल लाइन्स स्थित छत्तीसगढ़ कॉलेज के सामने अस्पताल परिसर में दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। संस्थान द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी शिविर का उद्देश्य रेबीज जैसे घातक रोग के प्रति जागरूकता फैलाना तथा कुत्तों एवं बिल्लियों को समय पर टीकाकरण के माध्यम से सुरक्षित करना है। उल्लेखनीय है कि रेबीज 100 प्रतिशत घातक है, लेकिन नियमित टीकाकरण से इसे पूरी तरह रोका…

Read More

भारत का गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का प्रतीक है। यह दिन हमें न केवल अपने अधिकारों की याद दिलाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा भी देता है। आज के समय में पर्यावरण संरक्षण भी एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बन चुका है, क्योंकि स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना सशक्त राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। इसी भावना के साथ सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सुधा ओपन स्कूल में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन जलाराम अपार्टमेंट, आमसिवनी, रायपुर में संपन्न…

Read More

सुधा ओपन स्कूल, अमासिवनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, आत्मबलिदान और राष्ट्रनिर्माण की भावना को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एन.एन. आचार्य, पूर्व सतर्कता अधिकारी, रेलवे ने विद्यार्थियों को प्रेरक संबोधन दिया और सर्वश्रेष्ठ स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता छात्र: • सन्ध्या साहू चांदनी वर्मा • इशिका बघेल चयनित सर्वश्रेष्ठ स्लोगन: “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा।” “आजादी दी नहीं जाती, ली जाती है।” “सफलता…

Read More

स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर सुधा ओपन स्कूल, आमासिवनी में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका का बोध कराना और विवेकानंद जी के विचारों से प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि युवा उद्यमी श्रीमती प्रेरना उदय अंशुमन एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. प्राची उपाध्याय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का मंत्र दिया, जो वर्तमान समय में और…

Read More

सुशासन दिवस के अवसर पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा इम्पीरिया सफायर ग्रीन सोसाइटी, विधानसभा रोड, रायपुर के सहयोग से 19 से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित स्वच्छता सप्ताह का सफल और प्रेरणादायी समापन हुआ। यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि समुदाय में सुशासन, सहभागिता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करने वाला रहा। इस सप्ताह भर चले अभियान में सोसाइटी के बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने निवासियों के साथ-साथ कार वॉशर्स, प्रेस वाले, दूध विक्रेता, घरेलू सहायक, इलेक्ट्रीशियन और पेपर वेंडर्स से संपर्क कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहयोग की…

Read More

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के तहत रायपुर के सफायर ग्रीन स्थित पूर्णिमा ब्यूटी स्टूडियो में छत्तीसगढ़ पुलिस में नव चयनित महिला आरक्षक कामिनी शिव का सम्मान किया गया। वर्तमान में नगर सैनिक के पद पर कार्यरत एवं माना, रायपुर में प्रशिक्षणरत कामिनी शिव ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। एक छोटे से ग्राम की बेटी कामिनी शिव ने बताया कि उन्होंने बारहवीं तक शिक्षा प्राप्त की है। नगर सैनिक के पद पर रहते हुए उन्होंने पुलिस एवं वन विभाग की परीक्षाएँ दीं, जिनमें पुलिस विभाग में उनका चयन…

Read More