पशु एवं मानव स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंडियन वेटरनिटी हॉस्पिटल द्वारा रविवार, 15 फरवरी 2026 को निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण, डी-वॉर्मिंग एवं डी-टिकिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सिविल लाइन्स स्थित छत्तीसगढ़ कॉलेज के सामने अस्पताल परिसर में दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा।
संस्थान द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी शिविर का उद्देश्य रेबीज जैसे घातक रोग के प्रति जागरूकता फैलाना तथा कुत्तों एवं बिल्लियों को समय पर टीकाकरण के माध्यम से सुरक्षित करना है। उल्लेखनीय है कि रेबीज 100 प्रतिशत घातक है, लेकिन नियमित टीकाकरण से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। शिविर में एंटी-रेबीज टीकाकरण के साथ-साथ डी-वॉर्मिंग और डी-टिकिंग की सुविधाएँ भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी।
उक्त संस्थान का संचालन छत्तीसगढ़ के अत्यंत अनुभवी एवं प्रसिद्ध वेटरनरी सर्जन डॉ. संजय जैन द्वारा किया जाता है। डॉ. संजय जैन प्रदेश के अग्रणी पशु शल्य चिकित्सकों में से एक माने जाते हैं और वर्षों से पशु स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उनके मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर पशुपालकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी पशुप्रेमियों, पालतू पशु पालकों एवं देखभाल करने वालों से अपील की है कि वे अपने कुत्ते एवं बिल्लियों को शिविर में अवश्य लेकर आएँ। साथ ही आसपास के अधिक से अधिक पशुओं को भी लाकर इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में सहयोग करें।
इंडियन वेटरनरी हॉस्पिटल की यह पहल समाज को रेबीज-मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जनहित में आयोजित यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।
आइए, मिलकर पशु एवं मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
(रायपुर ब्यूरो)

