सुधा सोसाइटी फाउंडेशन एवं होप क्लिनिक, सफायर ग्रीन रायपुर के संयुक्त सहयोग से एम्पेरिया सफायर ग्रीन परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर में डॉ. सुप्रिया सिंह एवं उनकी टीम ने 25 से अधिक निवासियों एवं सहायकों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर के दौरान बीपी, शुगर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई तथा उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक परामर्श एवं प्रिस्क्रिप्शन प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के समापन पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन श्री जी. के. भटनागर ने डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति स्वरूप गमले भेंट किए। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना है। इसी क्रम में फाउंडेशन द्वारा भीमसेरिया अस्पताल में नि:शुल्क होम्योपैथी क्लिनिक संचालित किया जा रहा है तथा आमासिवनी गांव में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए ओपन स्कूल भी चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि श्री जी. के. भटनागर के नेतृत्व में सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर विभिन्न समाज कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे क्षेत्र के अनेक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
साथ ही, सफायर ग्रीन क्षेत्र में होप क्लिनिक के प्रारंभ होने से स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। एक विशेषज्ञ महिला चिकित्सक की उपलब्धता से अब उन्हें बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
इसके अतिरिक्त, क्लिनिक परिसर में लक्ष्मी मेडिकल जैसे विश्वसनीय दवा संस्थान के खुलने से क्षेत्र के लोगों को उचित दाम पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध हो रही हैं। लक्ष्मी मेडिकल द्वारा आकर्षक छूट एवं घर पहुंच सेवा भी प्रदान की जा रही है, जिससे सफायर ग्रीन एवं आसपास के निवासियों को विशेष सुविधा मिल रही है।

पूर्व में क्षेत्र में विश्वसनीय दवा दुकानों के अभाव के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब इस पहल से न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है, बल्कि लोगों को समय पर सही दवाइयाँ भी आसानी से उपलब्ध हो रही हैं।
यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर समाज में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने, रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित किया जा सके

(राजीव खरे, चीफ एडिटर)

