छत्तीसगढ़ सरकार और ट्रैफिक पुलिस रायपुर द्वारा अक्टूबर माह 2025: में चलाए जाने वाले रोड सेफ्टी अभियान को टाइनी टॉट्स प्ले स्कूल देवेंद्र नगर रायपुर और सुधा सोसाइटी फाउंडेशनके सहयोग से और भी मजबूती मिली। इस अभियान के तहत बच्चों ने वाहन चालकों को गुलाबका फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया, जैसे कि हेलमेट पहनना, सीटबेल्ट का उपयोग करना, धीरे वाहन चलाना , लेन का सही उपयोग करना और रेड लाइट पर वाहनबंद करना। वाहन चालकों( स्कूटर, कार, ऑटो, मोटर साइकिल )ने बच्चों की बात मानने कावादा किया और उनकी इस पहल की सराहना की। 50 से ज्यादा वाहन चालकों को गुजरातीस्कूल के पास बच्चों ने संपर्क किया और उनको अपने नन्हें हाथों से गुलाब का फूल दिया औरवाहन नियम पालन करने का निवेदन किया.
कार्यक्रम में सुधा फाउंडेशन के चेयरमैन श्री जीके भटनागर के हाथों से बच्चों को प्रोत्साहनपुरस्कार भी दिए गए। टाइनी टॉट्स स्कूल के निदेशक श्री सतपाल भटनागर और स्टाफ – सुमीराजपूत, जस्सू, राधा, पूनम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वाहनचालकों ने इस पहल की प्रशंसा की. प्रारंभ में श्री जीके भटनागर का स्वागत एक गमले व पौधेदेकर टाइनी टॉट्स प्ले स्कूल ने किया।
बच्चों ने स्लोगन और प्लेकार्ड्स के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाई, जिनमें से कुछ नारे थे:
– “धीरे चलाओ, जिंदगी बचाओ“
– “सावधानी से चलाओ, सुरक्षित रहो“
– “जान है तो जहान है, धीरे चलाओ“
– “रफ्तार काबू में हो, जिंदगी आपके साथ हो“
इस तरह के आयोजनों से समाज में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ती है और बच्चों मेंसामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है
( रायपुर ब्यूरो)

