बच्चों के संग बाँटी खुशियाँ – एसडीएम आरंग अभिलाषा पैकरा का जन्मदिन बना यादगार
रायपुर
“प्रोजेक्ट आओ, बाँटें खुशियाँ” के तहत रायपुर ज़िले में जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ने की अनोखी परंपरा लगातार आगे बढ़ रही है। इसी पहल को जीवंत करते हुए विगत दिवस एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने अपने जन्मदिन को बच्चों के बीच मनाकर इसे अविस्मरणीय बना दिया।

उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र अंबेडकर-2, आरंग और प्राथमिक शाला रसनी के नन्हें-मुन्नों के बीच पहुँचकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और उन्हें खीर-पूड़ी जैसे स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन परोसा। साथ ही, उन्होंने बच्चों को कलर पेंसिल और चॉकलेट्स भी उपहारस्वरूप दिए। बच्चों की मुस्कुराहटें और उनकी खिलखिलाहट ने इस अवसर को वाकई विशेष बना दिया। यह पहल केवल जन्मदिन मनाने का तरीका नहीं थी, बल्कि बच्चों को यह संदेश देने का भी अवसर थी कि खुशियाँ बाँटने से ही और बढ़ती हैं।
“खुशियाँ जब बच्चों संग बाँटी जाएं, तो यादें हमेशा के लिए मुस्कान बन जाती हैं।” बच्चों के चेहरों पर आई चमक और उनके दिलों में बसे आनंद ने यह साबित कर दिया कि सच्ची खुशियाँ वही हैं, जिन्हें दूसरों तक पहुँचाया जाए।
व्यक्तिगत खुशी को सामाजिक खुशी में बदलने की मिसाल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में चल रही यह अभिनव पहल प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को यह प्रेरणा दे रही है कि वे अपनी व्यक्तिगत खुशियों को समाज के सबसे कोमल वर्ग – बच्चों – के साथ साझा करें।
“सच्ची खुशियाँ वही हैं, जिन्हें दूसरों तक पहुँचाया जाए।”
(रायपुर ब्यूरो)

