सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन सफायर ग्रीन , रायपुर में मनाया गया। ओपन स्कूल के चार बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई ।वरिष्ठ नागरिक मोहन अग्रवाल ने पियानो पर पंचतत्व से संबंधित एक गाना प्रस्तुत किया।
सुधा संस्था के चेयरमैन गोपाल कृष्ण भटनागर ने बताया कि समाज में वरिष्ट नागरिकों के अनुभव की पूँजी का हर वर्ग को लाभ लेना चाहिए । और हम सब को उनके साथ मिलकर काम करना चाहिए । उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए ।उनके अकाकीपन को भी खत्म करना चाहिए ।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को डॉक्टर प्राची उपाध्याय और डॉक्टर निशि अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य संबंधी बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दी । उनको मोबाइल टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी गई। आज कें समय में मोबाइल उनके लिए एक दोस्त की तरह बन गया है । वरिष्ठ नागरिकों को इन विषयों पर जानकारी दी। करीब 14 वरिष्ठ नागरिकों ने 90 मिनट की इस कार्यशाला में भाग लिया और सभी विषयों से लाभ लिया । सोसाइटी के चेयरमैन जीके भटनागर ने वरिष्ठ नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं और सभी को एक-एक पौधे का पॉट ( potted plant )भेंट किया। सोशल वर्कर सुनीता चौधरी, सोशल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं एवं सभी वरिष्ठ नागरिकों को पौधा भेंट किया।
कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने दोनों डॉक्टरों को मोमेंटो दिया।
( रायपुर ब्यूरो)

