
सुधा ओपन स्कूल , आमासिवनी ने मनाया विश्व युवा दिवस
सुधा ओपन स्कूल , आमासिवनी, रायपुर द्वारा 12/8/25 को ग्राम आमासिवनी में विश्व युवा दिवस मनाया गया । संस्था के चेयरमैन गोपाल कृष्ण भटनागर ने बताया कि युवा वह अवस्था है जब व्यक्ति किशोरावस्था से लेकर प्रौढ़ावस्था की ओर बढ़ रहा होता है। यह एक ऐसी उम्र है जब व्यक्ति में बहुत ऊर्जा, उत्साह, और नए विचारों को अपनाने की क्षमता होती है और स्वयं के विकास के साथ समाज और देश का विकाश भी करता है । इस लिए विश्व भर में विश्व युवा दिवस १२ अगस्त को मनाया जाता है । हमारी संस्था युवाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई प्रयास कर रही है । सभी छात्रों को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए 2 दिवसीय मार्शल आर्ट शिविर का आयोजन किया गया था। निर्भया आत्मरक्षा मार्शल आर्ट प्रशिक्षण संस्थान , छत्तीसगढ़ , जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त भी है, के प्रशिक्षक मृत्युंजय साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।
स्कूल के सभी बच्चों, विशेषकर लड़कियों को अपने बचाव के भिन्न भिन्न तरीके बताए गए । संकट की घड़ी में वे ना घबरायें और अपने बचने के उपाय को अपनाएं ।उन्होंने बताया शत्रु कैसा भी हो हम से नीचे ही है । पूर्व कुलपति अमेठी यूनिवर्सिटी के डॉ. आर.के. पांडे ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया । संस्था की ओर से भारती, अरना शर्मा और ख़ुशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किया ।
( रायपुर ब्यूरो)
