
- ओपन स्कूल आमा सिवनी रायपुर में मनाया गया हर घर तिरंगा अभियान
देशभक्ति की उस गहरी भावना का प्रतीक है जो भारत के लोगों को एकजुट करती है और तिरंगे के प्रति उनके अटूट गौरव को दर्शाती है। इस उद्देश्य के परिपेक्ष में सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने आज शाम को हर घर तिरंगा कार्यक्रम ओपन स्कूल ,आमा सिवनी ,रायपुर में अपने बच्चों के साथ आयोजित किया । इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर निर्मला चंद्रवंशी और लता गुप्ता ( सामाजिक कार्यकर्ता ) उपस्थित हुए .
संथा के चेयरमैन गोपाल कृष्ण भटनागर ने बताए कि ” हर घर तिरंगा ” हम सब को अपने घरों में तिरंगा फहराना कर अपनी आजादी के जश्न को मनाने का अवसर प्रदान करता है ।भारतीय राष्ट्रीय ध्वज सिर्फ़ एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक गौरव और एकता का एक गहरा प्रतिनिधित्व करता है ।
सभी उपस्थित बच्चों ने बड़े उत्साह से तिरंगा के सम्मान में देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए सब को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरण किया गया । एक क्विज कम्पटीशन भी आयोजित किया गया । देश भक्ति गीत के कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन गोपाल कृष्ण भटनागर ने किया जिन बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया उन बच्चों को पुरस्कृत किया गया । निर्मला चंद्रवंशी और लता गुप्ता ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की । इस कार्यक्रम की तैयारी भारती, आरना शर्मा और ख़ुशी, ने की ।
( रायपुर ब्यूरो)
