राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सुधा ओपन स्कूल ने किया रोमांचक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सुधा सोसायटी आमासिवनी में एक रोमांचक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने खेलों से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को अध्यक्ष जी.के. भटनागर द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पार्वती यादव, महक यादव और इशिका बघेल ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए।
इस अवसर पर सभी बच्चों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया और उनके योगदान को सम्मानित किया। मेजर ध्यानचंद के जीवन और उपलब्धियों से प्रेरणा लेते हुए, बच्चों को खेलों के महत्व और अनुशासन के बारे में बताया गया।
.अध्यक्ष जी.के. भटनागर ने बच्चों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासन को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बच्चों को खेलों में भाग लेने और अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर सुधा ओपन स्कूल के सभी बच्चों और शिक्षकों ने भाग लिया और राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने के लिए उत्साह और जोश के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया।
( रायपुर ब्यूरो)

