सुकमा में नक्सलियों का बड़ा जखीरा बरामद – भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और लोहे की सामग्री जब्त

सुकमा, 24 अगस्त 2025
सुकमा जिले के मेट्टागुड़ा कैम्प क्षेत्रांतर्गत सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए हथियार, विस्फोटक एवं लोहे की सामग्री बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। सुरक्षाबल ग्राम बोटेलंका, ईरापल्ली, कोईमेंटा पहाड़ी, दारेली और आसपास के क्षेत्रों की ओर सर्चिंग अभियान पर निकले थे।
अभियान के दौरान कोईमेंटा पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों द्वारा डंप किया गया कंट्रीमेड हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य लोहे का सामान बरामद हुआ। नक्सलियों ने यह सामग्री सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में छिपाकर रखी थी।

संयुक्त कार्रवाई के तहत सुरक्षाबलों ने बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया। इस अभियान में 203 कोबरा वाहिनी, 241 बस्तर बटालियन सीआरपीएफ एवं जिला बल का संयुक्त योगदान रहा।
( गणेश वैष्णव संभागीय ब्यूरो बस्तर)

