विश्व मानवता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
विश्व मानवता दिवस (world Humanitarian Day) “की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था सुधा सोसाइटी फाउंडेशन , रायपुर ने स्वास्थ्य, संगीत, शिक्षा, सामाजिक कार्य, आत्मरक्षा और पर्यावरण क्षेत्रों जैसे विभिन्न क्षेत्रों से 51 सामाजिक कार्यकर्ताओं को _*हेल्पिंग हैंड्स एंड एम्पावरिंग लाइव्स अवार्ड* प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम “अमर मैरिज पैलेस “सड्डू रायपुर में 18/8/25 को हुआ ।श्रीमती मीनल चौबे (महापौर रायपुर), श्री राकेश चतुर्वेदी (अध्यक्ष, जैव विविधता बोर्ड छत्तीसगढ़), डॉ. राजकुमार बरनवाल (निदेशक, आईटीएसए हॉस्पिटल रायपुर) और श्री डी. एस. बापना विशेष अतिथि थे।श्रीमती रेखा तिवारी और मिस प्राची अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया ।
सुधा सोसाइटी , आमासिवनी ,रायपुर ओपन स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत/नृत्य प्रस्तुत किए, जिसमें दो छात्राओं (पार्वती और परमिला यादव) ने शिव तांडव नृत्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसे महापौर (Mayor) सहित सभी दर्शकों ने बहुत पसंद किया।
सभी बच्चों को अतिथियों के माध्यम से पुरस्कार दिए गए। श्री जीके भटनागर, सुधा के संस्थापक और चेयरमैन ने सुधा की मानवतावादी सेवा और सामाजिक गतिविधियों की यात्रा की कहानी साझा की।

संस्था के सामाजिक कार्यक्रम को देख कर श्रीमती मीनल चौबे महापौर ने सुधा को जरूरत पड़ने पर किसी भी मदद के लिए खुला निमंत्रण दिया क्योंकि वह आमासिवनी में शिक्षा और स्वास्थ्य में समाज की गतिविधियों से बहुत प्रभावित थीं।
इस कार्यक्रम को एनटीपीसी द्वारा प्रायोजित किया गया था क्योंकि सोसाइटी शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में अच्छा काम कर रही है।
सभी पुरस्कार विजेताओं ने भी सामाजिक क्षेत्र की अपनी यात्रा की कहानी साझा की। श्रीमती शशि किरण भटनागर सोसाइटी की उपाध्यक्ष सहित 100 से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
( रायपुर ब्यूरो)

