पूर्णिमा ब्यूटी स्टूडियो में स्वतंत्रता दिवस का जश्न — सुंदरता के साथ महिलाओं के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
रायपुर, 15 अगस्त।
रायपुर के सफायर ग्रीन्स स्थित पूर्णिमा ब्यूटी स्टूडियो में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देशभक्ति और महिला सशक्तिकरण के जोश के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्टूडियो को तिरंगे रंगों से सजाया गया और “भारत माता की जय” के नारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विशेषता यह रही कि पूर्णिमा ब्यूटी स्टूडियो की संचालिका से लेकर सभी कर्मचारी तक—सभी महिलाएं हैं। यहां न केवल सौंदर्य सेवाएं दी जाती हैं, बल्कि महिलाओं को ब्यूटी ट्रेनिंग देकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आधुनिक ब्यूटी तकनीकों के साथ-साथ स्वरोज़गार के अवसर और व्यवसायिक कौशल भी सिखाए जाते हैं।
संचालिका श्रीमती पूर्णिमा खरे ने बताया कि स्टूडियो की आय का एक हिस्सा महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स में खर्च किया जाता है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ़ सुंदरता निखारना नहीं, बल्कि महिलाओं का आत्मविश्वास और आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाना है। जब महिलाएं खुद कमाने और निर्णय लेने में सक्षम होती हैं, तो उनका परिवार और पूरा समाज मजबूत होता है।”
समारोह में स्टूडियो के आर्टिस्ट बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में श्रीमती पूर्णिमा खरे,, ललिता साहू, कमलेश्वरी धीवर, नीलम निषाद, ललिता लहरी , सानिया खान, हिना देवांगन, रेणुका नायक, मनीषा साहू द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु महिलाओं ने देशभक्ति गीत गाए, तिरंगा थीम पर मेहंदी और फेस पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई। समारोह का समापन राष्ट्रगान और “वन्दे मातरम्” के साथ हुआ।
(कुलदीप साहू- रायपुर ब्यूरो)




