नारायणपुर में बालिका छात्रावास में घुसकर अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस नेत्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
नारायणपुर जिले के बखरूपारा स्थित निरामय आरोग्य संस्थान रायपुर द्वारा संचालित बालिकाछात्रावास में एक बाहरी व्यक्ति द्वारा दीवार कूदकर अंदर घुसने और छात्राओं के सामने अश्लीलहरकत करने की शिकायत सामने आई थी।
शिकायत मिलने के बाद हॉस्टल अधीक्षक ललित राठौर ने थाना नारायणपुर में लिखित आवेदनदिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नारायणपुर के निर्देश पर तुरंत साइबर सेल और पुलिसकी विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर आरोपी कीपहचान की और तकनीकी सहायता से उसे ग्राम एडका रोड, बखरूपारा इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम किशन विश्वकर्मा उर्फ राहुल (33 वर्ष), जाति लोहार, निवासी पखांजूरबताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।
एडिशनल एसपी नारायणपुर अजय झा ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरितकार्रवाई की और साइबर सेल की तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीको कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने कहा कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शानहीं जाएगा।”

नारायणपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से छात्रावास प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत कीसांस ली है।फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।
(गणेश वैष्णव, बस्तर ब्यूरो )

