पार्वती और प्रमिला यादव ने शिव तांडव नृत्य से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

सुधा ओपन स्कूल, आमासिवनी रायपुर की दो होनहार छात्राओं पार्वती यादव और प्रमिला यादव ने सैफायर ग्रीन गणेश उत्सव में दर्शकों को। अपने शिव तांडव नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। उनके शानदार प्रदर्शन ने पूरे सैफायर ग्रीन के निवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी ने उनकी बहुत प्रशंसा की।

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन जीके भटनागर ने एंपीरिया सोसायटी के अध्यक्ष महेंद्र बाफना के करकमलों से बच्चियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये । इसके अलावा, कई प्रमुख निवासियों ने दोनों बच्चों को नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया, जिनमें राजकिशोर अग्रवाल, सुजीत तुलस्यान, अवधेश गुप्ता, महेंद्र बाफना, कौशल चौधरी, नरेश जैन, बीके गुप्ता, टीपी चंद्रवंशी, विवेक अग्रवाल इत्यादि शामिल थे। ग़ौरतलब है कि इन बच्चियों ने ऐसा ही कार्यक्रम विला सैफायर ग्रीन में भी 2 दिन पहले किया था जहाँ के निवासियों ने भी इसे बहुत पसंद किया था ।

( रायपुर ब्यूरो)

